Road Closed : गुरुग्राम की दो सड़कें निर्माण के लिए बंद की गईं, ट्रैफिक पुलिस ने किया रुट डायवर्ट

Road Closed : गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर की दो मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है । इन दोनों सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है इसको लेकर लोगों से अपील की है कि वो इन रास्तों को छोड़कर दूसरे वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ।

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के कारण बड़े पैमाने पर डाइवर्जन लागू किए हैं । यह डाइवर्जन NH-248 A (जेल मोड़ – भोंडसी) और दौलताबाद के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे मार्ग को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना होगा ।

सोहना रोड़ से (NH 248 A) जेल मोड़ की टूटी हुई सड़क को नया बनाने का कार्य प्रगति पर है । सुरक्षा के मद्देनजर, NH 248A से भोंडसी कॉम्प्लेक्स, धूमसपुर, नया गांव और रिठौज की ओर जाने वाले हल्के वाहन चालकों को मारुति कुंज मोड़ का उपयोग करने को कहा गया है, जबकि भारी वाहन भोंडसी के रास्ते रिठौज मोड़ वाली सड़क का इस्तेमाल करेंगे। इसी प्रकार, भोंडसी जेल, पुलिस कॉम्प्लेक्स और अन्य कॉलोनियों से NH 248A की तरफ आने वाले हल्के वाहन रामगढ़ गांव की ओर से आ सकते हैं, वहीं भारी वाहन चालकों को रिठौज के रास्ते भोंडसी NH 248 पर आने की सलाह दी गई है।

इसी तरह दौलताबाद के रास्ते द्वारका एक्सप्रैस वे होते हुए रेलवे स्टेशन व राजेन्द्रा पार्क की ओर जाने वाले सडक मार्ग को दौलताबाद फ्लाईओवर तक निर्माण कार्य हेतु बंद किया गया है। दौलताबाद, जहाजगढ़ और बाबूपूर जैसी जगहों से आने वाले जो वाहन चालक गुरुग्राम शहर या रेलवे स्टेशन की ओर जाना चाहते हैं, वे सभी प्रकाशपुरी मंदिर मार्ग, राजेंद्र पार्क के रास्ते का प्रयोग करेंगे । वहीं, सेक्टर 101 से 104 की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते रेलवे स्टेशन या शहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को धनवापुर अंडरपास सडक मार्ग के प्रयोग द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे जाम से बचने और निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए अनिवार्य रूप से इन डाइवर्जन नियमों का पालन करें ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button