Dwarka Expressway Tunnel Closed : 15 अगस्त तक रात में बंद रहेगी द्वारका एक्सप्रेसवे टनल, देखें टाइमिंग

रजौकरी में बनी दोनों टनल अब 15 अगस्त तक रात के समय बंद रहेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रखरखाव और सफाई के काम के चलते यह फैसला लिया है। इसे लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

Dwarka Expressway Tunnel Closed : अगर आप दिल्ली-जयपुर हाईवे या गुरुग्राम से द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते एयरपोर्ट, द्वारका और गुरुग्राम की ओर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रजौकरी में बनी दोनों टनल अब 15 अगस्त तक रात के समय बंद रहेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रखरखाव और सफाई के काम के चलते यह फैसला लिया है। इसे लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

क्या है वजह और कब बंद रहेंगी टनल ?

करीब एक महीने पहले द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शिवमूर्ति के सामने ये दोनों टनल खोली गई थीं । एक टनल द्वारका के यशोभूमि तक करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी है, जबकि दूसरी टनल सीधे एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक जाती है। इसी रास्ते से गुरुग्राम की ओर भी ट्रैफिक निकलता है।

अब से ये दोनों टनल रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद कर दी गई हैं । इस दौरान NHAI द्वारा टनल की सफाई और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

यात्री और नाइट शिफ्ट वाले होंगे प्रभावित

NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, इन टनल से हर दिन औसतन एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक, करीब 10,000 वाहन चालक इस फैसले से प्रभावित होंगे। इससे खासकर रात में एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों और गुरुग्राम में नाइट शिफ्ट करके दिल्ली या एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में जाने वालों को परेशानी हो सकती है।

हालांकि, इन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे टनल का इस्तेमाल न करके पुराने रास्ते यानी महिपालपुर से होते हुए द्वारका या द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर से जा सकते हैं। इस वैकल्पिक मार्ग से वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button