Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, प्रत्येक गांव में जाएगी रोडवेज बस

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटों का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’।

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटों का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई बसों, विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि काफी स्थानों पर प्राईवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती है और वे प्राईवेट बसें अधिकतर सवारियों को उठा लेती है और सरकारी बस को सवारी नहीं मिलती है। इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं, और किस आधार पर प्राईवेट बसों को यह रूट दिए गए हैं, का अध्ययन किया जाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कमर्शियल संस्था नहीं है बल्कि हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है, इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव में बस जाएगी।
नई बसों को खरीदने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बसें कंडम हो रही है और नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button