Murder News: लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में हरियाणा पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

सोहना क्राइम ब्रांच के एसआई विनय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रविंद्र को पलवल रोड से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि संगीता कुछ समय से अन्य लोगों के संपर्क में थी

Murder News: सोहना में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की हत्या के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक सिपाही को सोहना क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने झगड़े के बाद अपनी पार्टनर की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झुंझनू निवासी 24 वर्षीय संगीता सोहना की स्पोर्ट्स विला सोसाइटी में रह रही थी। उसका पति सेना में था,

जिसकी दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद, संगीता का ननदोई रविंद्र, जो हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पलवल जिले में तैनात है, उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों करीब ढाई साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।

24 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। संगीता के भाई नरेंद्र ने अपनी बहन की हत्या का आरोप रविंद्र पर लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

सोहना क्राइम ब्रांच के एसआई विनय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रविंद्र को पलवल रोड से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि संगीता कुछ समय से अन्य लोगों के संपर्क में थी और उनके साथ घूमने भी गई थी। जब वह वापस आई तो इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने संगीता का गला घोंट दिया।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र उज्जैन और फिर जयपुर चला गया था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button