School Holidays in August 2025: अगस्त में आएगी बच्चों की मौज, इतने दिन रहेंगी स्कूल की छुट्टियां

School Holidays in August 2025: अगस्त महीने में स्कूल के बच्चों की मौज आने वाली है। अगले महीने कई दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगस्त में रक्षाबंधन, जनमाष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। जिसके चलते स्कूल की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि अगस्त में शनिवार और रविवार के अलावा कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।
रक्षा बंधन अवकाश
9-10 अगस्त (शनिवार-रविवार की छुट्टी)
दरअसल, रक्षा बंधन (शनिवार) 9 अगस्त को है। इसके बाद 10 अगस्त को रविवार है। जिसके चलते स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
15 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक रहेगी छुट्टी
-15-17 अगस्त तक छुट्टी रहेगी। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को है। इसके बाद जन्माष्टमी शनिवार को होगी और फिर रविवार है। जिसके चलते लगातार दिन दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।
24 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी
24 अगस्त को महीने का तीसरा रविवार है।
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी
वहीं गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को पड़ रही है। जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे।
30 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी
30 अगस्त को महीने का आखिरी रविवार है।