Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें वेदर रिपोर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब में 3 दिन मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब में 3 दिन मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब में 1 जून को 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दोनों ही राज्यों में एक दिन पहले शनिवार को बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बरसात हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।
Also Read
इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बरसात हुई।
