Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुए 5 बड़े खुलासे, हिलाकर रख दिया पूरा भारत

Crime News: राजा रघुवंशी हत्याकांड केवल एक अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों, लालच और विश्वासघात की एक चौंकाने वाली कहानी बन गई है। इंदौर के नवविवाहित दंपति का हनीमून ट्रिप, मेघालय की वादियों में एक खून की साजिश में बदल गया। इस हत्याकांड से जुड़े पांच बड़े खुलासों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड केवल एक अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों, लालच और विश्वासघात की एक चौंकाने वाली कहानी बन गई है। इंदौर के नवविवाहित दंपति का हनीमून ट्रिप, मेघालय की वादियों में एक खून की साजिश में बदल गया। इस हत्याकांड से जुड़े पांच बड़े खुलासों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

1 संपत्ति को लेकर विवाद

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी के पीछे एक गुप्त पारिवारिक संपत्ति विवाद था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि इस विवाद में राजा के परिवार के कुछ सदस्य, खासकर सोनम का भाई गौरव रघुवंशी, सक्रिय रूप से शामिल हो सकते हैं।

2 गहनों के पीछे छिपा मकसद

हनीमून पर जाने के दौरान सोनम ने भारी मात्रा में सोना पहना हुआ था, जिसकी कुल कीमत ₹10 लाख से अधिक आंकी गई है। यह सवाल उठना लाजिमी है कि कौन हनीमून पर इतना गहना लेकर जाता है? शक है कि हत्या के बाद सोनम जेवर हत्यारों से वापस मंगवाना चाहती थी।

3 सिर्फ जानें का टिकट बुक किया

पुलिस को जांच में पता चला कि सोनम ने सिर्फ जाने का टिकट बुक किया था, वापसी का नहीं। इससे स्पष्ट है कि यह यात्रा सिर्फ राजा की मौत तक सीमित थी, हनीमून का बहाना सिर्फ एक मास्क था।

4 परदे के पीछे कड़वा सच

हत्या से कुछ घंटे पहले तक सोनम और राजा के बीच फोन पर मधुर बातचीत चल रही थी। पुलिस ने सोनम की कॉल रिकॉर्डिंग और चैट्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इससे यह साबित हो सकता है कि सोनम जानबूझकर राजा को भरोसे में रख रही थी, ताकि हमले के समय वह असहाय और अकेला रहे।

अंतिम संस्कार में शामिल हुआ राज कुशवाहा

राजा रघुवंशी का हत्यारा प्रेमी राज कुशवाहा न केवल हत्या में शामिल था, बल्कि राजा के अंतिम संस्कार में भी शोक जताने पहुँचा था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button