City NewsCountry NewsCrime NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

40 सेक्टर और कॉलोनियों में 30 घंटे नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जीएमडीए ने जारी किया शेड्यूल

जीएमडीए के अनुसार सात अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद सुबह करीब 11 बजे पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। आठ अप्रैल को शाम पांच बजे तक पानी की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई बहाल हो पाएगी।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – सात अप्रैल को 40 सेक्टर और 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जीएमडीए ने बुधवार को शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 30 घंटे तक पानी आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में शहरवासी पानी को लेकर वैकल्पिक इंतजाम जरूर करें। जीएमडीए की तरफ से चंदू बुढेड़ा में नवनिर्मित जल शोधन संयंत्र को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने के लिए पानी की सप्लाई को बंद किया जाएगा।इस गर्मियों में शहरवासियों को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई की जाएगी। नए संयंत्र के शुरू होने से नए और पुराने गुरुग्राम के लोगों को राहत मिलेगी।

जीएमडीए के अनुसार सात अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद सुबह करीब 11 बजे पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। आठ अप्रैल को शाम पांच बजे तक पानी की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई बहाल हो पाएगी।

Advertisement

पानी की पेयजल आपूर्ति सेक्टर-चार, पांच, सात, नौ, 11, 12 के अलावा मदनपुरी, न्यू कॉलोनी, ज्योति पार्क, अर्जुन नगर, रामनगर, देवीलाल कॉलोनी, अंबेडकर नगर, फिरोजगांधी कॉलोनी के अलावा दयानंद कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, छोटी माता, राजीव नगर, गुड़गांव गांव बूस्टिंग स्टेशन से जुड़ी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-81 से लेकर 115 तक पेयजल की सप्लाई नहीं होगी।

गांच चंदू बुढेड़ा, धनकोट, सेक्टर-10, 33, 37डी, 38 के अलावा सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों सेक्टर-42 से लेकर 74 और गांव बादशाहपुर में पेयजल सप्लाई करीब 12 घंटे तक बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से इन क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बंद होगी, जो रात 11 बजे के बाद बहाल होगी।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!