Auto Driver Protest : आज गुरुग्राम में 35,000 ऑटो चालकों का विशाल धरना प्रदर्शन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

Auto Driver Protest : गुरुग्राम में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों को आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हरियाणा ऑटो चालक संघ ने आज गुरुग्राम में एक विशाल सांकेतिक धरना का आह्वान किया है । जिसमें गुरुग्राम जिले के लगभग 35,000 ऑटो चालक शामिल होने वाले हैं । हरियाणा ऑटो चालक संघ अपनी 15 सूत्रिय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले हैं । ये धरना वीरवार 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहने वाला है ।

इस दौरान गुरुग्राम शहर में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । ये एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन हरियाणा ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष महिपाल तंवर के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है । ये एक दिवसीय सांकेतिक धरना आज गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है ।

ऑटो चालक क्यों कर रहे हैं धरना ?

हरियाणा ऑटो चालक संघ के गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि ऑटो चालक संघ की सरकार से 15 सूत्रिय मांगे हैं जिन पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । योगेश शर्मा ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालन बंद नहीं किया जाएगा लेकिन धरना प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान शहर में ऑटो चालक धरने में शामिल होंगे जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है ।

योगेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा ऑटो चालक संघ की सरकार से 15 सूत्रिय मांगे हैं जिनको लेकर आज विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । इन मांगों में मुख्य तौर पर पूरे हरियाणा में ऑटो चालकों के लिए स्थाई स्टैंड बनाए जाने की मांग हैं जहां पर शौचालयों की भी व्यवस्था होनी चाहिए । योगेश ने बताया कि गुरुग्राम में साल 2015-16 से ही लगभग 50 से ज्यादा स्टैंड बनाए जाने प्रस्तावित है लेकिन आज तक एक भी स्टैंड की नींव तक नहीं रखी गई ।

इन 15 सूत्रिय मांगों में हरियाणा में सफेद रंग की बाइक टैक्सी पर रोक लगाने, ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन, ऑटो चालकों को ESI के दायरे में शामिल करने, ऑटो चालकों के आयुष्मान कार्ड बनाने, ऑनलाइन चालान माफ करने, पूरे प्रदेश में फेयर मीटर डाउन कम से कम 30 रुपए करने, ऑनलाइन बुकिंग एप कंपनी द्वारा ऑटो चालकों के शोषण पर रोक, इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीद पर सब्सिडी बढ़ाने जैसी मांगे शामिल हैं ।

हरियाणा ऑटो चालक संघ के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि वो इस एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के जरिए सरकार को चेताना चाहते हैं कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा जल्द ही गुरुग्राम में ऑटो की हड़ताल की जाएगी और दिल्ली घेराव भी किया जा सकता है ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button