Gurugram Police के 12 जवान हुए रिटायर, डीसीपी ने दी विदाई पार्टी

Gurugram Police : सोमवार को गुरुग्राम पुलिस के 12 जवान रिटायर हो गए । जिनके लिए गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों ने विदाई पार्टी का आयोजन किया गया । गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस लाईन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें डीसीपी वेस्ट करण गोयल मुख्य अतिथि रहे ।
ये पुलिसकर्मी हुई रिटायर
1.) निरीक्षक मोहम्मद रफीक, 2.) निरीक्षक सुरेश कुमार, 3.) ऑनरी निरीक्षक शेर सिंह, 4.) ई/एसआई गिरीश कुमार, 5.) ई/एसआई हरफूल सिंह, 6.) ई/एसआई चंदन सिंह, 7.) ई/एसआई धर्मपाल 8.) ई/ए.एस.आई कुलदीप, 9.) ई/ए.एस.आई बिजेंदर, 10.) ई/एच.सी नरेश, 11.) ई/एच.सी धर्म सिंह 12.) सिपाही सुरेंद्र की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि करण गोयल, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम तथा अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त सभी पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घकालीन, सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा-काल के लिए धन्यवाद देते हुए उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गईं।