Haryana News

10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती…हॉस्टल में बच्चे को दिया जन्म, माता-पिता के उड़े होश

Advertisement
Advertisement

एक सरकारी आवासीय स्कूल के छात्रावास में 10वीं कक्षा की छात्रा बोर्ड परीक्षा देने गई थी, इसके बाद छात्रावास लौटने पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। यह मामला ओडिशा के मलकानगिरी जिले से सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

Advertisement

nn

PTI  के अनुसार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा, “कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे गर्भवती हुई।”

nn

हर हफ्ते होती है जांच
nहेडमास्टर के अनुसार, “स्वास्थ्य कर्मियों को छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं की साप्ताहिक जांच करनी होती है। इस घटना से पता चलता है कि स्वास्थ्य कर्मी अपना काम ठीक से नहीं कर रही थीं।” 

nn

अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा और उसके बच्चे को चित्रकोंडा के उप-मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने आगे यह भी बताया कि छात्रा और उसका बच्चा दोनों की हालत स्थिर है।

nn

कैसे छिपी गर्भवती होने की बात : माता-पिता 
nछात्रा के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से जानना चाहा कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक उसके गर्भवती होने की बात कैसे छिपी रही। जिला कल्याण अधिकारी श्रीनिवास आचार्य ने कहा कि छात्रा संभवत: छुट्टियों में घर जाने के दौरान गर्भवती हो गई होगी। 

nn

उन्होंने आगे बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने छात्रा को गर्भवती करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

nn

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!