नेशनल हाईवे पर युवक का स्टंट, कई लोगों का जान जोखिम में डाला

हिमाचल पुलिस ने स्टंट करके रील बनाने वाले एक युवक को सबक सिखाया है। पुलिस ने मंजुल नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस युवक ने नेशनल हाईवे-05 पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था।

nn

पुलिस का कहना है कि यह वीडियो 24 फरवरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युवक की स्टंट से न सिर्फ युवक की जान पर खतरा आया बल्कि दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोलन पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की है।

nn

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 2024 में 2 हजार 107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं हैं और 806 मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

Back to top button