Yogi Model : हरियाणा में गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’ गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर का किला जमींदोज

तीन गंभीर मामलों के आरोपी पर चली हरियाणा पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 150 वर्ग गज में बने अवैध मकान को क्रेन और बुलडोजर से ढहाया

Yogi Model : हरियाणा पुलिस का ‘बुलडोजर’ अवतार! गुरुग्राम में धराशायी हुआ भूमि माफिया का अवैध निर्माण,अपराध की कमाई से खड़े किए गए आशियाने पर चली जेसीबी; गुरुग्राम पुलिस ने दी अपराधियों को सीधी चेतावनी

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब हरियाणा में भी अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ Yogi Model ‘बुलडोजर नीति’ का असर साफ दिखने लगा है। गुरुग्राम पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर सख्त रुख अपनाते हुए आदतन अपराधियों और संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर अपराधी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

खुफिया इनपुट के बाद गांव बादशाहपुर में बड़ी कार्रवाई : Yogi Model

पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) मानेसर और जिला प्रशासन के समन्वय से गुरुग्राम के गांव बादशाहपुर में यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। यहाँ एक नामी अपराधी द्वारा लगभग 150 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया गया था। पुलिस ने भारी मशीनरी और बुलडोजर की सहायता से इस अवैध संरचना को पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया और भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।


आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

इस कार्रवाई के केंद्र में बादशाहपुर निवासी अपराधी इंद्रजीत रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी इंद्रजीत अवैध वसूली (रंगदारी), एक्सप्लोसिव एक्ट (विस्फोटक अधिनियम) सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 3 गंभीर आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। अपराध की कमाई से खड़े किए गए साम्राज्य पर इस बुलडोजर कार्रवाई से इलाके के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है।

गुरुग्राम पुलिस का आधिकारिक वक्तव्य

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी अपराधियों और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ इसी तरह की जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

“गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक और सरकारी भूमि की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को भयमुक्त माहौल देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई अपराधियों के आर्थिक और भौतिक साम्राज्य को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भविष्य में भी ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को पूरी तरह अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।”

— संदीप कुमार, पुलिस पीआरओ (PRO), गुरुग्राम

अपराधियों को सीधी चेतावनी

हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ संकेत दे दिया है कि प्रदेश में अब केवल जेल की सलाखें ही नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी गरpagesजेंगे। गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या जबरन वसूली की शिकायत बिना किसी डर के पुलिस से करें, ताकि समय रहते ऐसी सख्त कार्रवाई की जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button