Haryana News: हरियाणा में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, इस टोल प्लाजा को हटाने का काम शुरू
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले तीन से चार महीने में यह टोल बनकर तैयार हो जाएगा।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले तीन से चार महीने में यह टोल बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना पर करीब 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे हजारों वाहन चालकों को जाम और टोल से राहत मिल सकेगी।
दरअसल, खेड़की दौला टोल प्लाजा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बना हुआ है। इसे हटाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि यहां जाम लगता था और जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे हटाने के लिए कई बार प्रदर्शन, अनशन और यहां तक कि पीएमओ कार्यालय में पत्र भी भेजे गए थे

बूथलेस होगा नया अत्याधुनिक टोल प्लाजा
खबरों की मानें, तो एचएसआईआईडीसी ने NHAI को पचगांव में टोल प्लाजा के लिए 28 एकड़ जमीन दी है। जिसके चलते यहां 12 लेन का अत्याधुनिक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इनमें से 12 लेन फास्टैग वाले वाहन चालकों के लिए होंगी। बताया जा रहा है कि यह नया टोल प्लाजा द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा की तर्ज पर बूथलेस बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक फास्टैग रीडर लगाए जाएंगे। जिस पर वाहन एक सेकेंड से भी कम समय में गुजर सकेंगे।
खेड़की दौला टोल प्लाजा से 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं रोजाना
खबरों की मानें, तो खेड़की दौला टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इतने वाहनों के लिए कम से कम 35 लेन की जरूरत है, जबकि वर्तमान में यहां केवल 25 लेन ही बनी हैं। जगह की कमी की वजह से टोल लेनों की संख्या बढ़ाई भी नहीं जा सकती थी। इसी कारण इसे तत्काल हटाने या फिर शिफ्ट करने की मांग लोगों की ओर से की जा रही थी।











