Gurugram News Network

अपराध

पांच दिन में गुरुग्राम में हुई छठी हत्या

Gurugram News Network- बुधवार को पांचवे दिन शहर में हुई छठी हत्या ने सनसनी फैला दी है। बुधवार सुबह इलेक्ट्रिशियन ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और फरार हो गया। जन्मदिन पार्टी से वापस लौटे बच्चों ने जब घर पर मां का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी बलिराम ने बताया कि वह अपनी मां कमला (45) के साथ गांव कन्हई में रहते हैं। घर पर उनके साथ कमला का लिव-इन पार्टनर सुरेंद्र भी रहता है जो इलेक्ट्रॉनिक है। बलिराम ने बताया कि वह मंगलवार को चचेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी में देर होने के कारण वह रात को चाचा के घर ही रुक गया। सुबह जब वापस अपने घर कन्हई पहुंचा तो मां कमला बेड पर पडी थी। आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं हिली।

 

बलिराम ने आसपास के लोगों को इस बारे में बताते हुए पूछा तो उसे पता लगा कि सुरेंद्र ने उनकी मां की हत्या कर दी है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना प्रभारी समेत एसीपी राजीव बल्हारा व डीसीपी वीरेंद्र विज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के गले पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

 

 

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर ने बताया कि महिला के गले और शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण पता लगेगा। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके बाद हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।

 

इससे पहले शुक्रवार को पटौदी में दो भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा शनिवार को गांव बाबूपुर के सरपंच को गोली मार दी थी, जो घायल है।  पुलिस अभी इन मामलो को सुलझाने के लिए सुराग जुटा रही थी कि सोमवार अल सुबह सेक्टर-31 CNG पंप पर हुए ट्रिपल मर्डर ने शहर में सनसनी फैला दी।  बुधवार को महिला की हुई हत्या के बाद बदमाशों ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker