Solar Eclipse 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें

nहिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं। इन ग्रहणों का सभी राशियों पर विपरीत और अनुकूल प्रभाव पड़ता है। नया साल शुरू हो चुका है।

nn

ऐसे में आज हम आपके लिए ये जानकारी लेकर आए हैं कि इस साल सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है। आपको बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा सूर्य के कुछ हिस्से पर छाया डालेगा।

nn

ग्रहण का सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
nज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक कहा जाता है। माना जाता है कि ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को ही लगता है और इस अवसर पर विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

nn

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह दोपहर 02:20 बजे शुरू होगा और शाम 06:16 बजे खत्म होगा। वैसे आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

nn

सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा

nn

आर्कटिक महासागर

nn

अटलांटिक महासागर

nn

एशिया

nn

यूरोप

nn

अफ्रीका

nn

दक्षिण अमेरिका

nn

इन बातों का रखें ध्यान

nn

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना। जब ग्रहण का सूतक काल चल रहा हो, तो देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।

nn

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए और नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद पवित्र जल से स्नान करना चाहिए और गरीबों को दान देना चाहिए। ग्रहण काल खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़क कर घर को शुद्ध करना चाहिए। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!