Solar Eclipse 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? यहां देखें

Solar eclipse 2025: सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस घनटना का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण नेगेटिव उर्जा का संचार होता है। जिसकी वजह से ग्रहण काल में शुभ और मांगलिक कार्य करने से लोग कतराते हैं। सूर्य ग्रहण हमेश अमावस्या तिथि पर लगता है। साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है।

nn
साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा
nसाल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा की परछाई सूर्य के पूरे हिस्से को नहीं बल्कि एक भाग को ही ढकती है।
nn
nसाल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का समय
nn
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 02 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
nn
किस राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
nसाल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगने वाला है।
nn
क्या भारत में नजर आएगा यह ग्रहण
nबता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में नजर नहीं आने की वजह से इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। नासा की वेबसाइट के अनुसार, इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिक व आर्कटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
nn
nसूर्य ग्रहण क्या होता है
nयह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को ढक लेता है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है।











