Weather Alert: हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को ठंड से नहीं मिल रही राहत


Weather Alert: आज सुबह हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई है। दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब का फाजिल्का जिला कल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कल अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कल घाना कोहरा छाया रहा। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। n

इन जिलों में इतना रहा तापमान (Weather Alert)

लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर जिलों में क्रमश: 5.4, 4.2, 5.4, 5 और 5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड की स्थिति रही। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4, 5, 3, 8.8 और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। n ये भी पढ़ें: आज 11 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्यौरा

Back to top button