मुफ्त में करें राम मंदिर के दर्शन, Haryana सरकार की नई योजना, 26 मार्च को अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Haryana सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराने के लिए विशेष तैयारी पूरी कर ली गई है। योजना के अंतर्गत 26 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसमें गुरुग्राम के श्रद्धालु दिल्ली से सवार हो सकेंगे। यात्रा के इच्छुक पात्र वृद्धजन 22 मार्च तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही, वह हरियाणा का स्थाई निवासी हो और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इच्छुक श्रद्धालु सरल पोर्टल (www.saralharyana.nic.in) पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

यह विशेष ट्रेन 26 मार्च को दोपहर 03:00 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गुरुग्राम जिले के पंजीकृत यात्री अपनी सुविधा के अनुसार दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी रविवार, 22 मार्च दोपहर 3 बजे तक लघु सचिवालय स्थित छठे फ्लोर पर DIPRO कार्यालय में देनी अनिवार्य है। यह जानकारी समय पर रेलवे को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों की सूची फाइनल की जा सके।

यात्रा की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिनके पास विभाग द्वारा जारी आई-कार्ड होगा। श्रद्धालुओं को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • आधार कार्ड की मूल प्रति।

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।

  • सरल पोर्टल का पंजीकरण फॉर्म।

यात्रा से पहले पंजीकृत श्रद्धालुओं को DIPRO कार्यालय द्वारा एक विशेष पहचान पत्र (ID Card) जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ही ट्रेन में प्रवेश मिलेगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button