Vigilance Raid: चंडीगढ़ में पूर्व अकाली नेता के घर विजिलेंस ने मारा छापा, कुछ घंटे पहले ही जॉइन की बीजेपी

Vigilance Raid: पंजाब के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व अकाल दल नेता रंजीत सिंह गिल के घर शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने रेड मारी।

Vigilance Raid: पंजाब के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व अकाल दल नेता रंजीत सिंह गिल के घर शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने रेड मारी। यह कार्रवाई तब सु्र्खियों में आ गई जब पता चला कि गिल ने सिर्फ 12 घंटे पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली थी।

गिल ने शु्क्रवारी शाम हरियाणा के सीएम सैनी के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जॉइन की थी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए कहा था कि वे पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

रेड की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि, अब तक विजिलेंस विभाग ने छापे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button