Haryana News: हरियाणा में दो पुलिस वाले सस्पेंड, सास-बहू से की थी छेड़छाड़

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सास-बहू का बाइक से पीछा कर उनके साथ छेड़छाड़ की थी। महिलाओं के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इसके साथ ही घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी दिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि ये दोनों एक बाइक पर सवार थे और घर तक उन्होंने दोनों महिलाओं का पीछा किया। यह देखकर दोनों महिलाएं घबरा गए थी। दोनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया था। इस दौरान दोनों पुलिस वालों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों ऑन ड्यूटी थे और दोनों ने शराब पी हुई थी।

पूछताछ करने पर दोनों तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। लोगों ने उनकी वीडियो भी बना ली थी। वहीं परिजनों की शिकायत मिलने पर फतेहाबाद के SP सिद्धांत जैन ने डीएसपी को मामले की जांच सौंपी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!