Traffic Challan King : सड़क पर दौड़ रही थी ‘जुर्माने की चलती-फिरती दुकान’ , 63 पेंडिंग चालान वाली मोटरसाइकिल इंपाउंड
गुरुग्राम में ट्रैफिक चालान किंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभियान में धरा गया नियम तोड़ने वाला चालक

Traffic Challan King : साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के हाथ एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला मामला लगा है, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल को पकड़ा है, जिसे ‘ट्रैफिक चालान किंग’ Traffic Challan King कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बाइक चालक ने गाड़ी की असल कीमत से भी कई गुना ज्यादा के नियम तोड़कर चालान कटवा रखे थे। ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगालने पर इस बाइक पर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 63 चालान पेंडिंग मिले, जिनकी कुल जुर्माना राशि ₹5,45,500 (पांच लाख पैंतालीस हजार पांच सौ रुपये) तक पहुंच चुकी थी। इतनी भारी-भरकम राशि के चालान पेंडिंग होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए Traffic Challan King की मोटरसाइकिल को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर लिया।

आर्टेमिस-अंबेडकर चौक पर धरी गई ‘जुर्माने की मशीन’ : Traffic Challan King
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आर्टेमिस-अंबेडकर चौक के जोनल अधिकारी एएसआई (ASI) रणधीर सिंह अपनी टीम के साथ रूटीन वाहन चेकिंग अभियान पर तैनात थे। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया और चालक से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। बाइक चालक मौके पर एक भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
जब ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन ई-चालान सिस्टम पर बाइक का नंबर डालकर जांच की, तो उनके होश उड़ गए। इस मोटरसाइकिल पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पहले से ही 63 चालान लंबित पड़े थे, जिनका लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया था। इनमें से अधिकांश चालान बार-बार बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, बिना वैध इंश्योरेंस (बीमा) और बिना पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण-पत्र) के सड़क पर दौड़ने के कारण कटे थे।
कबाड़ के भाव हुई गाड़ी, छुड़ाना नामुमकिन! : Traffic Challan King
नियमों की धज्जियां उड़ाने की इंतहा कर चुके इस वाहन पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त कर लिया और उसे निर्धारित सरकारी पार्किंग में भिजवा दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाहन मालिक इस बाइक को कभी छुड़ा पाएगा? क्योंकि ₹5.45 लाख की यह जुर्माना राशि नई से नई शानदार मोटरसाइकिल की कीमत से भी कहीं ज्यादा है। ऐसे में चालान किंग Traffic Challan King की यह बाइक अब सरकारी पार्किंग की ही शोभा बढ़ाएगी।
ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील : Traffic Challan King
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले के बाद एक बार फिर सभी वाहन चालकों से सख्त अपील की है कि वे सड़कों पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने साफ किया है कि लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की नसीहत: Traffic Challan King
अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज जैसे- वैध बीमा (Insurance) और प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) हमेशा अपडेट रखें।
समय-समय पर ऑनलाइन जाकर चेक करते रहें और अपने पेंडिंग चालानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें।
याद रखें, यातायात नियमों का पालन केवल भारी-भरकम जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।