Traffic Advisory : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 20 मिनट के लिए थमेगा ट्रैफिक, फुटओवर ब्रिज का शुरू होगा निर्माण

वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मुख्य राजमार्ग के बजाय सर्विस रोड का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Traffic Advisory : दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा शिकोहपुर के पास एक नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है, जिसके कारण कुछ समय के लिए यातायात को रोका जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार  यह निर्माण कार्य 13 सितंबर 2025 को सुबह 4:00 बजे शुरू होगा। सुरक्षा कारणों से, दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले दोनों लेन पर यातायात को लगभग 15 से 20 मिनट के लिए पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

इस  दौरान वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे मुख्य राजमार्ग के बजाय सर्विस रोड का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में आसानी होगी, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अस्थाई ट्रैफिक रोक से यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन यह लंबे समय के लिए एक सुरक्षित समाधान सुनिश्चित करेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button