Traffic Advisory: घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज रुक-रुक कर थमेगा ट्रैफिक, पटौदी-रेवाड़ी मार्ग भी 28 नवंबर तक बंद
एन.पी.आर.-सी.पी.आर. जंक्शन पर बिजली लाइन के काम के चलते 12 बार रुकेगा यातायात; वहीं मरम्मत कार्य के कारण इंच्छापुरी रेलवे फाटक बंद होने से वाहन चालकों के लिए जारी हुए वैकल्पिक रूट।

Traffic Advisory/गुरुग्राम
यदि आप आज (गुरुवार, 26 नवंबर 2026) गुरुग्राम की सड़कों पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शहरवासियों को जाम और असुविधा से बचाने के लिए दो प्रमुख मार्गों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। एक ओर जहां आज द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहेगा, वहीं दूसरी ओर रेवाड़ी-पटौदी मार्ग पर रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते रूट डायवर्ट किए गए हैं।
1. द्वारका एक्सप्रेसवे: आज 12 बार रोका जाएगा ट्रैफिक : Traffic Advisory
द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एन.पी.आर.-सी.पी.आर. (NPR-CPR) जंक्शन के पास ओवरब्रिज पर सर्विस/लिंक रोड पर आज 400 के.वी. डी/सी दौलताबाद – सेक्टर-72 बिजली लाइन के 12 कंडक्टर उतारने का तकनीकी कार्य किया जाएगा।
प्रभाव: सुरक्षा के मद्देनजर इस कार्य के दौरान यातायात को लगभग 5-5 मिनट के लिए कुल 12 बार रुक-रुक कर रोका जाएगा।
सलाह: यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे आज इस मार्ग पर यात्रा करते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें, संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
2. पटौदी-रेवाड़ी मार्ग: रेलवे गेट नंबर-47 (इंच्छापुरी) 28 नवंबर तक बंद : Traffic Advisory
रेवाड़ी से पटौदी (वाया इंच्छापुरी चौक) सड़क पर स्थित रेलवे गेट नंबर-47 (एल.सी.-47) की जर्जर सड़क, गहरे गड्ढों को भरने, रबर पैड लगाने और रेलवे लाइन/स्लीपर बदलने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा को देखते हुए यह क्रॉसिंग 24 नवंबर से 28 नवंबर 2026 (कुल 5 दिन) तक पूरी तरह बंद रखी गई है।
वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग : Traffic Advisory
रेवाड़ी से पटौदी जाने के लिए: रेवाड़ी – इंच्छापुरी चौक – हेली मंडी होते हुए पटौदी जाएं।
पटौदी से रेवाड़ी जाने के लिए: पटौदी – हेली मंडी होते हुए इंच्छापुरी चौक से रेवाड़ी जाएं।
खेड़ा आलमपुर (रेवाड़ी) से पटौदी जाने के लिए: खेड़ा आलमपुर – इंच्छापुरी चौक – हेली मंडी होते हुए पटौदी जाएं।
पटौदी से खेड़ा आलमपुर जाने के लिए: पटौदी – हेली मंडी होते हुए इंच्छापुरी चौक से खेड़ा आलमपुर जाएं।
यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों (Traffic Advisory) के अनुसार ही बनाएं।
