Haryana Weather Update : हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद प्रदेश का मौसम बदलेगा और कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी।










