Haryana News

इस शहर में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, बिजनेस के लिए माना जाता है सबसे अच्छा

World Best City For Business : क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर लोग कहां पर रहते हैं। बिजनेस के लिए लोग कौनसा शहर पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं।

nn

इस शहर का नाम मुंबई, दिल्ली, पेरिस, लंदन नहीं बल्कि सिंगापुर है। हेनले एंड पार्टनर्स की 2024 की दुनिया के सबसे अमीर शहरों की रिपोर्ट के अनुसार करोड़पतियों के लिए शीर्ष 50 शहरों में सिंगापुर चौथे स्थान पर है।

nn

हेनले एंड पार्टनर्स की 2024 की रिपोर्ट सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के तमाम बड़े शहरों को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे धनी शहरों की लिस्ट में सिंगापुर सबसे अमीर लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में उभरा है। सिंगापुर दुनिया का चौथा सबसे अमीर शहर है। 

nn

टोक्यो को पीछे छोड़ एशिया का सबसे धनी शहर बनेगा सिंगापुर
n इस शहर राज्य में 244,800 करोड़पति, 336 सेंटी करोड़पति और 30 अरबपति रहते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 10 सालों  में करोड़पतियों की संख्या में 64 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

nn

इसके बाद ये शहर विश्व रैंकिंग में 2 पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि ये शहर के बहुत जल्द टोक्यो को एशिया के सबसे धनी शहर के रूप में पछाड़ देगा। 

nn

सिंगापुर को बिजनेस के लिए दुनिया का सबसे अनुकूल शहर माना जाता है। दुनियाभर के करोड़पतियों के लिए ये जगह सबसे पसंदीदा है। इस शहर में अब 244,800 करोड़पति, 336 सेंटी-करोड़पति और 30 अरबपति रह रहे हैं।

nफोर्ब्स के अनुसार, सिंगापुर में रहने वाले कुछ सबसे धनी अरबपतियों में फेसबुक के सह-संस्थापक एडुआर्डो लुईज सेवरिन समेत फार ईस्ट ऑर्गनाइजेशन के नियंत्रक शेयरधारक रॉबर्ट और फिलिप एनजी भाई और माइंड्रे बायो-मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स के सह-संस्थापक और अध्यक्ष ली जिटिंग का नाम शामिल हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!