Manesar की सड़कों पर अब नहीं रहेगा अंधेरा, 4000 LED लाइटों से जगमगाएगा IMT, जानें कब शुरू होगा काम

HSIIDC के अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के बाद अब बजट का आकलन (Estimate) तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना में नगर निगम मानेसर का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Manesar : आईएमटी  मानेसर में रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी योजना तैयार की है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब लगभग 4000 पुरानी और खराब स्ट्रीट लाइटों को आधुनिक एलईडी (LED) लाइटों में बदलने की तैयारी है।

आईएमटी मानेसर लगभग 4000 एकड़ में फैला एक विशाल औद्योगिक हब है, जहाँ देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के प्लांट स्थित हैं। यहाँ रात के समय भी हजारों कर्मचारियों और भारी मालवाहक वाहनों (ट्रकों) की आवाजाही बनी रहती है। अंधेरे या कम रोशनी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता था। नई एलईडी लाइटों के लगने से न केवल सड़कों पर दृश्यता (Visibility) बेहतर होगी, बल्कि बिजली की खपत में भी भारी कमी आएगी।

HSIIDC के अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के बाद अब बजट का आकलन (Estimate) तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना में नगर निगम मानेसर का भी सहयोग लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर अभी तक लाइटें नहीं थीं, वहां नए खंभे लगाए जाएंगे और पुरानी पीली लाइटों को हटाकर सफेद एलईडी रोशनी दी जाएगी।

एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (इलेक्ट्रिक) दिनेश के मुताबिक एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों और उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी। (Manesar)

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button