Gurugram के गांव की बदलेगी तस्वीर: जाम खत्म करने के लिए गांव की सड़कें होंगी चौड़ी, PWD ने तैयार की योजना

PWD के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि योजना को दो चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में इसी वित्तीय वर्ष में 25 सड़कों का काम पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण में अगले वर्ष लगभग 100 किलोमीटर लंबी अन्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।

Gurugram : साइबर सिटी गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गांवों को जोड़ने वाली संकरी सड़कों पर अब वाहनों की रफ्तार नहीं थमेगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जिले की 25 महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों (Link Roads) को चौड़ा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत वर्तमान में 12 फीट चौड़ी सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा।

गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ा है। संकरी सड़कों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता था। PWD द्वारा कराए गए सर्वे के बाद विभाग ने निर्णय लिया कि गांवों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 12 फीट की सड़कों को 18 फीट करना अनिवार्य है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में लगभग 75 से 80 किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार।

PWD के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि योजना को दो चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में इसी वित्तीय वर्ष में 25 सड़कों का काम पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण में अगले वर्ष लगभग 100 किलोमीटर लंबी अन्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।

सड़कों के चौड़ा होने से न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सोहना और आसपास के क्षेत्रों में बन रही नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप और ग्लोबल सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी बेहतर लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमतों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है।

इन सड़कों की बदलेगी सूरत 

रिठौज से धूमसपुर (वाया नया गांव)

दमदमा से रिठौज (15.62 किमी)

मेडावास से उल्लावास और बहरामपुर (4.75 किमी)

सोहना, अभयपुर, लोहटकी और खेरला की सड़कें

गुरुग्राम-अलवर रोड से सरकारी पॉलिटेक्निक तक का मार्ग

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!