Gurugram News NEtwork-डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैंपेन के तहत गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए अब तक 117 मनचलों को पकड़ा गया है। सभी को हिदायत देकर छोड़ा गया है,ताकि वह दोबारा ऐसी हरकतें कर महिलाओं को परेशान नहीं करे।
गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए 15 ऐसे स्थानों की पहचान की थी,जहां पर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी।ऐसे में पुलिस ने उन स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2024 से 20 अप्रैल 2024 तक 117 मनचलों को पकड़ा गया।सभी के परिजनों को बुलाया गया गया और मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा भी लिया गया। भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी दी गई।
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में चिन्हित स्थानों पर तैनात किया जाता है। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है। परिजनों को थाने में बुलाया जाता है और उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है। महिलाओं का सम्मान करने व महिला सुरक्षा बारे में बताते हुए महिला विरुद्ध अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार होने वाली कार्यवाही,सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करें और किसी गलत गतिविधि का हिस्सा ना बने।
गुरुग्राम पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मनचलों को काबू करने की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि महिलाओं को एक भयमुक्त माहौल प्रदान किया जा सके। गुरुग्राम पुलिस हर समय [24×7] आपकी सेवा में तत्पर है।