Gurugram:लापरवाही बरतने पर निगम के Senior Sanitation Inspector निलंबित, निगमायुक्त ने की कार्रवाई
निगमायुक्त की तरफ से जारी आदेशा में कहा गया है कि घरों से कूड़ा एकत्रित करने वाली एजेंसी को डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के संबंध में निगम अधिकारियों ने चार मार्च को वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया था।

Gurugram News Network –सफाई के काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम आयुक्त ने जोन तीन के Senior Sanitation Inspector हर्ष चावला को निलंबित कर दिया है। इसको लेकर निगमायुक्त ने मंगलवार शाम को आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय अतिरिक्त निगमायुक्त-1 कार्यालय रहेगा।
निगमायुक्त की तरफ से जारी आदेशा में कहा गया है कि घरों से कूड़ा एकत्रित करने वाली एजेंसी को डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के संबंध में निगम अधिकारियों ने चार मार्च को वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद वरिष्ठ सफाई निरीक्षक द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण या प्रगति की सूचना नहीं दी गई है।
कर्तव्य के प्रति निरंतर लापरवाही, सफाई सेवाओं का खराब पर्यवेक्षण, रिकार्ड बनाए रखने में विफलता, दंड की अनुचित गणना और द्वितीयक चालान की निगरानी की कमी को उचित रूप से नोट किया गया है और इसे प्रशासनिक जिम्मेदारी में गंभीर चूक माना गया है।
संयुक्त आयुक्त की रिपोर्ट पर निगमायुक्त ने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हर्ष चावला को निलंबित कर दिया है। बता दें कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर बदहाल स्थिति है। इसको लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों पहले ही हिदायत दी थी कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।