Lady Murder: गुरुग्राम में 100 रुपये के लिए रिटायर्ड लेडी टीचर की हत्या, इंसानियत शर्मसार, पड़ोसियों की आँखों में आँसू

न्यू कॉलोनी में मदर डेयरी के पास अकेले रहती थीं 75 वर्षीय मधु शर्मा, चोरी की नीयत से घुसा था आरोपी

Lady Murder/गुरुग्राम
जिंदगी भर सैकड़ों बच्चों को सही राह दिखाने वाली और शिक्षा की रोशनी फैलाने वाली एक बुजुर्ग शिक्षिका का अंत इतना भयानक और दर्दनाक होगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। रविवार रात करीब 8:15 बजे गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। मदर डेयरी के पास स्थित मकान नंबर 180 में रहने वाली 75 वर्षीय रिटायर्ड टीचर मधु शर्मा की उनके ही घर में बेदर्दी से हत्या (Lady Murder) कर दी गई।


अकेलेपन का फायदा उठाकर घर में घुसा कातिल : Lady Murder


करीब 15 साल पहले स्कूल से सेवानिवृत्त हुईं मधु शर्मा अपने मकान में अकेली रहती थीं। कई साल पहले उनके माता-पिता का साया सर से उठ चुका था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह बेहद सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। रविवार रात घर के बाहर अंधेरा देख आरोपी बंद मकान समझकर चोरी के इरादे से अंदर दाखिल हुआ, लेकिन जब अंदर बुजुर्ग महिला सामने आ गई तो हाथापाई शुरू हो गई।


100 रुपये के विवाद की चर्चा, पर असली वजह पर सस्पेंस : Lady Murder
स्थानीय स्तर पर और सूत्रों के हवाले से यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी ने महिला से 100 रुपये मांगे थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। हालाँकि, 100 रुपये के लिए हत्या किए जाने की बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। हत्या की मुख्य वजह और पूरी सच्चाई पुलिस पूछताछ और तफ़्तीश मुकम्मल होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी, 3 घंटे में पकड़ा गया आरोपी : Lady Murder
वारदात के दौरान जब मधु शर्मा ने हिम्मत दिखाकर चोरी का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें ज़ोर से धक्का दे दिया, जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों ने जब उनकी चीख-पुकार सुनी तो तुरंत एकत्र हो गए। लोगों की मौजूदगी देखकर घबराया आरोपी बगल के मकान में कूदकर छिप गया।

पड़ोसियों की तत्परता और पुलिस की मुस्तैदी से इलाके की घेराबंदी की गई और महज 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद छिपे हुए आरोपी को दबोच लिया गया। घायल अवस्था में मधु शर्मा को सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इलाके में शोक की लहर, परिजनों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम : Lady Murder
मधु शर्मा के घर में अकेले रहने के कारण शुरुआत में उनके कानूनी वारिसों की जानकारी मिलने में काफी मशक्कत हुई। पड़ोसियों से पूछताछ और जानकारी जुटाने के बाद परिजनों से संपर्क साधा गया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच तेज़ कर दी है।

अकेलेपन के साये में जीने वाली एक बुजुर्ग शिक्षिका की इस तरह हुई अचानक और बेदर्दी से मौत ने न्यू कॉलोनी के हर निवासी की आँखों को नम कर दिया है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤