Relationship Tips: लड़कियां शादी से इसलिए भागती हैं दूर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप


Relationship Tips: शादी करना किसी भी लड़की का एक सबसे खूबसूरत सपना होता है। जैसे ही लड़की जवानी की दहलीज पर पहला कदम रखती है तो घर में उसकी शादी के चर्चे होने शुरू हो जाते हैं। इन्हीं चर्चों के बीच कहीं ना कहीं वह भी अपनी शादी के सपने मन ही मन में संजोने लगती है। उसका जीवनसाथी कैसा होगा, इसे लेकर उसके मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं।
nn
हालांकि, ऐसा हर लड़की के साथ नहीं होता है। कुछ लड़कियां शादी के नाम से ही दूर भागती हैं। अगर घर में उनकी शादी को लेकर बात भी हो तो उसे झुंझलाहट होने लगती है। कई बार वो तरह-तरह के बहाने बनाकर अपनी शादी की बात को टालने का प्रयास करती है तो कुछ लड़कियां अपने घरवालों से स्पष्ट कह देती हैं कि वो शादी नहीं करेंगी।
nn
वैसे तो शादी करना या ना करना, यह किसी भी लड़की की अपनी पर्सनल च्वाइस होती, लेकिन जब लड़की शादी करने से मना कर देती है तो उनके घरवालों के मन में कई तरह के ख्याल आने शुरू हो जाते हैं और कुछ लोग तो लड़की से तरह-तरह के सवाल भी पूछने शुरू कर देते हैं।
nn
आइए जानते हैं कि लड़कियां किन कारणों से शादी करने से कतराती है।
nn
करियर पर फोकस करना
nn
दरअसल, आज के समय में लड़कियां शादी से ज्यादा अपने करियर पर फोकस करना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां पहले एक मुकाम हासिल कर लेना चाहती हैं, तभी वह शादी के बारे में प्लानिमंग करती हैं। जब तक वह अपने करियर में सफलता प्राप्त नहीं करतीं, तब तक उन्हें शादी के नाम से भी चिढ़ जाती है।
nn
किसी भी तरह का बंधन पसंद नहीं
nn
आज की लड़कियां आजाद रहना ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें चीजों को अपने तरीके से करने की आदत होती है। ऐसी लड़कियों को शादी करना किसी बंधन से कम नहीं लगता है। वह नए रिश्तों में बंधना पसंद नहीं करती और ना ही उन्हें किसी काम के लिए किसी की परमिशन लेना अच्छा लगता है। ऐसी लड़कियों को लगता है कि शादी करने के बाद उनकी आजादी छिन जाएगी और वह अपनी पसंद का कोई काम नहीं कर सकेंगी।
nn
चीजों का बंटवारा नहीं कर सकती
nn
कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जो अपनी चीजों का बंटवारा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। ऐसी लड़कियां अपनी चीजों को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होती हैं। फिर चाहे बात उनके सामान की हो, कमरे की या फिर उनकी सैलरी की। अक्सर देखा जाता है कि ऐसी लड़कियां भी जल्दी से शादी करना पसंद नहीं करतीं और वह शादी के नाम पर टालमटोल करती रहती है।
nn
कमिटमेंट से लगता है डर
nn
वैसे तो कमिटमेंट का फोबिया सिर्फ लड़कों में ही नहीं होता है। बल्कि, कुछ लड़कियां भी इससे काफी प्रभावित होती है। ऐसी लड़कियां किसी से प्यार तो कर सकती हैं, लेकिन शादी के नाम से भी उन्हें डर लगने लगता है। वो सोचती हैं कि शादी के बाद उनकी लाइफ को उनका पति ही हैंडल करेगा। ये ही वजह है कि वह किसी भी लड़के से किसी तरह का कमिटमेंट नहीं करना चाहती हैं।
nn
बुरा एक्सपीरियंस देखना
nn
कई बार लड़कियां बचपन में ही अपने आसपास शादी के कुछ बुरे एक्सपीरियंस भी देख लेती है। जैसे अगर उसके माता-पिता के बीच काफी झगड़े होते थे या फिर उसने अपने सबसे करीबी किसी सहेली की शादी को टूटते देखा हो और उसके बाद अपनी फ्रेंड को मानसिक रूप से परेशान देखा हो तो इससे उसके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और फिर वह शादी के नाम से ही दूरी बना लेती है और मन ही मन यह तय कर लेती है कि वो अब शादी नहीं करेगी।
nn
किसी से ब्रेकअप होने पर
nn
जब एक लड़की किसी के साथ रिलेशन में होती है और वह अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती है। लेकिन, अगर उसका पार्टनर उसको धोखा दे और उसका ब्रेकअप हो जाए तो भी लड़की शादी करना पसंद नहीं करती। हालांकि, लड़की ब्रेकअप के बाद भी उस लड़के को प्यार करती है और अपने जीवन में वह जगह किसी और को देना नहीं चाहती। शादी न करने का ये भी एक कारण हो सकता है।
nn
पारिवारिक जिम्मेदारी की वजह से
nn
कुछ लड़कियों के साथ ये भी समस्या होती है कि वो खुद अपनी जिम्मेदारी नहीं उठा सकती तो पारिवारिक जिम्मेदारी कैसे उठाएगी। वहीं अगर किसी घर में लड़की सबसे बड़ी है और उस पर घर की आर्थिक जिम्मेदारी है तो वह शादी करना जल्द पसंद नहीं करती है । उसे लगता है कि उसके शादी करने से उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में शादी ना करना ही उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है।