Haryana News

फर्रुखनगर बनेगा विकास का मॉडल: राव नरबीर सिंह

Advertisement
Advertisement


Gurugram News Network – पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 2014 से 2019 तक कैबिनेट मंत्री के दौरान फरुखनगर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 2019 के बाद किसी ने फरुखनगर ब्लॉक पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि फरुखनगर के लोग मेरे दिल काफी करीब है और फरुखनगर को विकास के मॉडल के तौर पर मैं विकसित करना चाहता हूं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुझे विधानसभा में पहुंचाया तो फरुखनगर एक ऐसा शहर बनेगा जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे। राव नरबीर सिंह सोमवार को फरुखनगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर एक, दो, तीन की अनुसूचित चौपाल, वार्ड नम्बर 13 में हरि मंदिर के निकट, वार्ड नम्बर 8 में भीमराव अम्बेडकर पार्क व चांद नगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि फरुखनगर क्षेत्र पूरी तरह से उनके साथ है बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था। उस समय वह फरुखनगर में जब चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे तो लोगों ने मुख्य तौर पर बायपास, अस्पताल व कॉलेज की तीन बड़ी मांगे उनके सामने रखी थी। उन्होंने तीनों ही मांगों को पूरा करने का काम किया। फरुखनगर में बाईपास की बड़ी आवश्यकता थी। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने बाईपास बनवाने का काम किया। बाईपास का जो काम बच रहा है उसे शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि फरुखनगर की जनता ने साथ दिया तो आने वाले पांच साल में यहां इतना काम कराया जाएगा कि उसकी तुलना अगले 50 सालों में भी नहीं हो सकेगी। राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनकी कुछ दिनों पूर्व मुलाकात हुई थी। शाह ने उनसे वादा किया था कि वह बादशाहपुर में एक चुनावी रैली करेंगे। इसी सप्ताह अमित शाह रैली करने के लिए आएंगे।उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से हमें बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ताकत को दिखाना है। उन्होंने कहा कि यह रैली हरियाणा की ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।

Advertisement
WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!