वादे के पक्के Rahul Gandhi : जिस किसान के साथ रोपी थी धान, उसकी बेटी की शादी में बने ‘मायती’

सोनीपत के मदीना गाँव पहुंचे Rahul Gandhi : किसान संजय मलिक के परिवार को दिया सरप्राइज

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi एक बार फिर अपने खास अंदाज के लिए चर्चा में हैं। शनिवार को राहुल गांधी अचानक हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गाँव पहुंचे। मौका कोई राजनीतिक रैली या जनसभा का नहीं, बल्कि एक उस वादे को निभाने का था जो उन्होंने महीनों पहले एक साधारण किसान से किया था। राहुल गांधी यहाँ किसान संजय मलिक की बेटी की शादी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

जब खेत के कीचड़ में उतरे थे राहुल

इस खबर की जड़ें पिछले साल जुलाई में जाती हैं। उस समय हरियाणा में धान की बुवाई का सीजन चल रहा था। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे, तभी अचानक सुबह-सुबह उनका काफिला सोनीपत के मदीना और बरौदा के खेतों के पास रुका। बिना किसी पूर्व सूचना के, राहुल गांधी अपनी पैंट ऊपर चढ़ाकर सीधे खेतों के कीचड़ में उतर गए।
Rahul Gandhi Farming In Haryana

उन्होंने किसान संजय मलिक और अन्य मजदूरों के साथ मिलकर ‘जीरी’ (धान की पौध) लगाई, ट्रैक्टर चलाया और किसानों के साथ बैठकर उनके घर की लस्सी और रोटी का आनंद लिया। उस दिन की तस्वीरों ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें राहुल गांधी एक राजनेता नहीं बल्कि एक आम किसान के मददगार के रूप में नजर आए थे।

10 जनपथ पर ‘दावत’ और अब शादी में ‘दस्तक’

राहुल गांधी का यह जुड़ाव सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रहा। कुछ समय बाद, राहुल ने दरियादिली दिखाते हुए किसान संजय मलिक और उनके पूरे परिवार को दिल्ली स्थित ’10 जनपथ’ (सोनिया गांधी का आवास) पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। उस दौरान गांधी परिवार ने न केवल उनके साथ खाना खाया, बल्कि उनके सुख-दुख की बातें भी साझा कीं।

आज जब संजय मलिक की बेटी की शादी का अवसर आया, तो राहुल गांधी ने अपना वादा निभाया। गाँव वालों के लिए यह किसी सपने जैसा था कि देश का इतना बड़ा नेता एक साधारण किसान के घर की शादी में मेहमान बनकर आया है। राहुल गांधी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ काफी समय बिताया।

राजनीतिक मायने और ‘जननायक’ की छवि

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ और ‘जननायक’ वाली छवि को लगातार मजबूत कर रहे हैं। वे यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके लिए रिश्ते राजनीति और वोटों से ऊपर हैं।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस मौके पर कहा, “राहुल जी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है। मदीना के खेतों से शुरू हुआ यह रिश्ता आज एक परिवार के सदस्य जैसा हो गया है। यह उनकी सादगी और आम जन के प्रति उनके प्रेम का प्रमाण है।”
Rahul Gandhi

गाँव में जश्न का माहौल

राहुल गांधी के मदीना पहुंचने की खबर फैलते ही पूरे गाँव में भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा घेरे के बावजूद राहुल ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। किसान संजय मलिक की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा, “हमें यकीन नहीं था कि राहुल जी सच में आएंगे, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वे जो कहते हैं, वो करते हैं। हमारे लिए यह जीवन भर की याद बन गई है।”

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button