Gurugram News Network

शहर

दिन में कंट्रोल करने का ढोंग, रात को अधिकारी फैला रहे पॉल्यूशन

Gurugram News Network- दिल्ली NCR में बढ़े पॉल्यूशन का स्तर कम करने के लिए जिले के अधिकारी केवल फाइलों में ही खानापूर्ति करने में जुटे हैं। अधिकारी दिन में पॉल्यूशन कंट्रोल करने का ढोल पीटते हैं जबकि रात में इन्हीं अधिकारियों की शह पर पॉल्यूशन फैलाने वाले कार्य धड़ल्ले से होते हैं। शहर को स्वच्छ दिखाने के लिए रात को कूड़ा जलाकर भी पाॅल्यूशन किया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम अधिकारियों समेत जिला प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए अधिकारी अपने निवास के आसपास एंटी स्मोक गन से पानी का छिड़काव करवा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि उनके एरिया में पॉल्यूशन कंट्रोल होते ही पूरे जिले में पॉल्यूशन का स्तर नियंत्रित हो जाएगा।

शनिवार को शहर में पॉल्यूशन का स्तर औसतन 372 AQI रहा। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा सर्वाधिक पॉल्यूशन राजीव चौक के नजदीक 394 AQI रिकॉर्ड किया है। इसके अलावा ग्वाल पहाड़ी पर 348 AQI सेक्टर-51 में 364 व टेरी ग्राम में 382 AQI रिकॉर्ड किया है। पॉल्यूशन का यह स्तर सामान्य से करीब 6 गुना अधिक है। पिछले दिनों पॉल्यूशन का स्तर 500 ।फप् से भी अधिक पहुंचने के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी घर से ही कार्य करने की सलाह दी थी। इसके साथ ही पॉल्यूशन का स्तर कम करने के लिए जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने के आदेश दिए थे।

 

आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद अधिकारियों ने खानापूर्ति करनी शुरू कर दी। शहर के लक्ष्मण विहार, ज्योति पार्क, सेक्टर-7 एक्सटेंशन, न्यू कॉलोनी, भीम नगर, राजेंद्रा पार्क, शांति नगर, ओम नगर समेत अन्य स्थानों पर दिन दहाडे निर्माण कार्य कर धूल उड़ाई जा रही है। जिसकी तरफ कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा नए गुरुग्राम की बिल्डर साइट समेत पुराने गुरुग्राम में बड़े स्तर पर होने वाले निर्माण कार्यों में दिन ढलते ही कार्य शुरू कर धूल उड़ाई जाती है।

 

 

वहीं, आयुध डिपो के 300 मीटर दायरे समेत शहर के अन्य स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है जिसके कारण भी पॉल्यूशन बढ रहा है। शहरवासियों के मुताबिक, सेक्टर-12ए, संजय कॉलोनी, देवी लाल कॉलोनी, प्रकाश पुरी समेत अन्य स्थानों पर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी गई। अधिकारियों ने यह कूड़ा उठवाने की बजाय इसमें आग लगवा दी। जिसके कारण भी पॉल्यूशन के स्तर को नियंत्रित करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

इस बारे में नगर निगम कमिश्नर मुकेश कुमार आहूजा व जिला उपायुक्त डाॅ यश गर्ग से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker