बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत,मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
पांच जिलो में ओले गिरने संभावना,येलो और ओरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की दी सलाह
Gurugram News Network-पश्चिम विभोष के सक्रिय होने पर शुक्रवार से बारिश होने की संभावना है।बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी गरजने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताया हैं। पांच जिले ऐसे चिह्नित किए हैं, जिनमें ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं। 27 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, सिरसा, हिसार में यलो अलर्ट, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि अब चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। इनका आंशिक असर हरियाणा में भी हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव अप्रैल के लास्ट सप्ताह तक रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे । दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है।
मई की शुरुआत में ही लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।हरियाणा में कुछ जिलों में लगातार मौसम खराब हो रहा है। 24 घंटे में हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा के साथ कुछ अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो चुकी है। पिछले 20 दिनों की बात करें तो सूबे में 1.7 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 7.4 मिलीलीटर बारिश होती है। अप्रैल में यह बारिश 5.7 कम बारिश है।मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर फिर से सूबे के किसानों की चिंताए बढ़ गई है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत, पानीपत इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी और भिवानी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।