Car Accident : गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक कार एक्सीडेंट के बाद जागी पुलिस, अज्ञात चालक की तलाश तेज

31 अक्टूबर की अलसुबह अंडरपास में हुआ था भीषण हादसा; पुलिस बोली- 'जलद होगी सिरफिरे चालक की गिरफ्तारी'

Car Accident/गुरुग्राम
गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लेन बदलते समय एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दो गाड़ियों (Car Accident) को जोरदार टक्कर मार दी,
जिससे एक गाड़ी पलट गई और दूसरी अंडरपास की दीवार से जा टकराई। इस भीषण सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Car Accident : अंडरपास में हुआ था खौफनाक हादसा

यह पूरी घटना गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक अंडरपास (सेक्टर-42/27 के निकट) की है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा है और आगे चल रही दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार (Car Accident) देता है। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक गाड़ी सड़क पर ही पलट गई, जबकि दूसरी गाड़ी अनियंत्रित होकर अंडरपास की दीवार से जा टकराई। हादसे को अंजाम देने वाली कार भी खुद बेकाबू होकर दीवार से जा भिड़ी।

Car Accident : शिकायत न मिलने पर भी पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

खास बात यह है कि इस गंभीर हादसे को लेकर पुलिस को किसी भी पीड़ित या अन्य व्यक्ति की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, जब दुर्घटना का वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, तो गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत इसका (Car Accident) स्वतः संज्ञान लिया।

सुशांत लोक थाना पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सेक्टर-42/27 के पास स्थित अंडरपास का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि यह दुर्घटना 31 अक्टूबर 2026 की अलसुबह हुई थी।

Car Accident : BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने वायरल वीडियो और घटनास्थल की जांच के आधार पर थाना सुशांत लोक में दिनांक 01 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 के तहत अभियोग अंकित कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Car Accident : गुरुग्राम पुलिस की आमजन से अपील

इस Car Accident घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने जनता से खास अपील की है:

  • वाहन चलाते समय हमेशा निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें।

  • सड़क पर हमेशा सावधानी और पूरी जिम्मेदारी के साथ गाड़ी चलाएं।

  • तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग न केवल आपके अपने जीवन के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤