Gurugram: MG रोड पर देहव्यापार के लिए खड़ी 23 लड़कियां पकड़ी, चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा
डीसीपी के निर्देश पर इन युवतियों, महिलाओं को शरण देने वाले होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि अगर वह भी इनका साथ देते हैं तो उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

Gurugram News Network –MG रोड पर देहव्यापार के लिए खड़ी होने वाली लड़कियों को गुरुग्राम पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा। सभी लड़कियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वह दोबारा पकड़ी जाती हैं,तो उनके खिलाफ Immoral Traficking Act के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिा को MG रोड से 23 लड़कियों को पकड़ा गया। डीसीपी वेस्ट करण गोयल के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सडक़ किनारे कुछ महिलाएं, युवतियां संदिग्ध दिखाई दी। ऐसे में उन्हें काबू कर लिया गया। जिस स्थान पर यह महिलाएं युवतियां खड़ी मिली उन स्थानों के जरिए देह व्यापार होने की सूचनाएं भी पुलिस को मिल रही थी।
23 महिलाओं, युवतियों को काबू किया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि वह दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों। उनके कारण आसपास क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है।