Police Raid In Party : आधी रात को हाउस फार्म पर पुलिस की छापेमारी, रईसजादे हुक्का-शराब के नशे में मिले, संचालक काबू

ड के दौरान पुलिस ने देखा कि फार्म के भीतर करीब 30 से 35 लोग तेज संगीत की धुन पर शराब और हुक्के का लुत्फ उठा रहे थे। जब पुलिस ने संचालक से शराब परोसने या हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

Police Raid In Party : गुरुग्राम के पॉश इलाकों में फार्म हाउस की आड़ में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग (CM Flying) और गुरुग्राम पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बलियावास स्थित ‘छाबड़ा फार्म’ पर पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर एक अवैध शराब और हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब और प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर्स बरामद किए हैं।

सीएम फ्लाइंग (ईस्ट) को सूचना मिली थी कि छाबड़ा फार्म पर लोकेश नामक व्यक्ति अवैध रूप से कमर्शियल लेवल पर पार्टी का संचालन कर रहा है। इस इनपुट पर ग्वाल पहाड़ी चौकी इंचार्ज एसआई राकेश कुमार, सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से फार्म की घेराबंदी की।

रेड के दौरान पुलिस ने देखा कि फार्म के भीतर करीब 30 से 35 लोग तेज संगीत की धुन पर शराब और हुक्के का लुत्फ उठा रहे थे। जब पुलिस ने संचालक से शराब परोसने या हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके से 5 बड़े हुक्के और 6 प्रतिबंधित फ्लेवर ( Kiwi Blast, Lady Killer और Pan Raas) जब्त किए। इसके अलावा, विदेशी ब्रांड्स की 25 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें गोल्ड लेबल, टैनक्रे जिन, एब्सोल्यूट वोदका और जगermeister जैसे महंगे ब्रांड शामिल थे।

पुलिस ने पार्टी के मुख्य संचालक लोकेश (निवासी: ईस्ट पंजाबी बाग, दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act): धारा 61(1)A के तहत मामला दर्ज। COTPA एक्ट (संशोधित 2024): धारा 21A के तहत अवैध हुक्का बार चलाने का केस।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button