क्रोएशिया के स्कूल में दर्दनाक हादसा, चाकू से हमला


क्रोएशिया के एक स्कूल में 19 साल के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि शिक्षक समेत आठ लोग घायल हो गए। यह घटना पूरे देश में सनसनी बन गई है। यह चौंकाने वाली घटना क्रोएशिया के एक हाई स्कूल में हुई। 19 साल का लड़का स्कूल में घुसा और अचानक चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। छात्र और शिक्षक दोनों इस हमले का शिकार हुए। हमले के दौरान एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार हमलाकर का नाम 19 वर्षीय प्रेको है जो इस स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्र था। उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया। हमले में घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर घायलों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही है। स्कूल में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा और दुख का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों के लिए सहानुभूति जता रहे हैं। क्रोएशिया सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी को सख्त सजा देने का वादा किया है। साथ ही स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए कदम उठाने की घोषणा की है।

Back to top button
Created with ❤