New Flyover: राजधानी चंडीगढ़ में बनेगा 240 करोड़ रुपए से फ्लाईओवर, जानें क्या होगा रूट और कैसा होगा डिजाइन
New Flyover: राजधानी चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें, तो शहर के पहले फ्लाईओवर के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज की सीनियर स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने 240 करोड़ रुपए के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर शहर के बीच से जाने वाले नेशनल हाईवे पर ट्रिब्यून चौक के ऊपर से बनाया जाएगा, जो हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट से 600 मीटर आगे तक बनना है।

जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में नीति आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सेक्रेटरी, चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा मौजूद थे। ओझा ने फ्लाईओवर का 243 करोड़ एस्टीमेट रखा। कमेटी ने 240 करोड़ के एस्टीमेट की अप्रूवल दी। अब जल्द ही प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग टेंडर कॉल करेगा।
कहां से कहां तक बनेगा नया फ्लाईओवर
खबरों की मानें, तो शहर का पहला फ्लाईओवर सेक्टर 31-32, 29-30 चौक के 100 मीटर आगे से उठेगा और चौक से होकर रेलवे ब्रिज से पहले नीचे उतरेगा। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हल्लोमाजरा चौक से फ्लाईओवर उठेगा और हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट से 600 मीटर आगे नीचे उतरेगा। इसके डिजाइन को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज फरवरी 2019 में मंजूर कर चुका है।
मीटिंग में रखी गई रिपोर्ट
खबरों की मानें, तो इसी डिजाइन को अप्रूवल में शामिल किया गया है। मिनिस्ट्री ने मीटिंग में जनवरी 2017 से जून 2025 तक ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बाउंड्री तक हुए सड़क हादसों की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मीटिंग में सौंपी गई। जिसके बाद एस्टीमेट और पुराने डिजाइन को अप्रूव किया गया।