Hero Honda Chowk से सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन के बीच शुरू हुई सिटी बस , देखें रूट और समय

रूट नंबर 111 पर दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा के महंगे सफर से मिलेगी राहत

Hero Honda Chowk :  गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने शहरवासियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार सुबह से हीरो होंडा चौक और सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन के बीच नई सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस नए मार्ग को रूट नंबर 111 का नाम दिया गया है। लंबे समय से इस मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए जीएमसीबीएल ने सर्वे के बाद यह सेवा शुरू की है।

सर्वे के बाद लिया गया फैसला

अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन बस न होने के कारण लोग ऑटो या ई-रिक्शा पर निर्भर थे। फिलहाल इस रूट पर दो बसें उतारी गई हैं। हालांकि, पहले दिन जानकारी के अभाव में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की उम्मीद है। विभाग ने यह भी बताया कि अगले महीने बेड़े में 100 नई ई-बसें शामिल की जा सकती हैं, जिसके बाद रूटों का और विस्तार होगा।

बस का समय (Timings)

मेट्रो स्टेशन से हीरो होंडा चौक: पहली बस सुबह 7:05 बजे चलेगी। इसके बाद 7.25, 8.45, 10.30, 11.05, दोपहर 12.35, 12.50, 2.50, शाम 4.10, 4.50, 6.10, 6.40 और रात की अंतिम बस 8:20 बजे मिलेगी।

हीरो होंडा चौक से मेट्रो स्टेशन: पहली बस सुबह 7:55 बजे से उपलब्ध होगी। इसके बाद दिन भर विभिन्न अंतरालों पर बसें चलेंगी और अंतिम सेवा रात 9:10 बजे उपलब्ध होगी।

यह बस मार्ग शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ेगा। हीरो होंडा चौक, सेक्टर-34 इंफो सिटी, सेक्टर-33/34 मार्बल मार्केट, सेक्टर-48 SEZ, सेंट्रल पार्क-2, सुभाष चौक, सेक्टर-38/47, बख्तावर चौक, सेक्टर-46, यूनीटेक साइबर पार्क, इस्कॉन मंदिर, आर्टिमिस अस्पताल, सेक्टर-57, जलवायु विहार और सेक्टर-55/56 चौक।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button