Gurugram News Network

अपराध

आठ महीने की मासूम से पड़ोसी ने की हैवानियत 

Gurugram News Network- मानेसर महिला थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रही आठ महीने की मासूम से पड़ोसी ने हैवानियत की। मासूम के रोने पर जब मां बाहर आई तो पड़ोसी को हैवानियत करते देखा। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज़ कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  
 
महिला ने पुलिस को बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उनकी आठ महीने की बेटी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी और वह रसोई में बर्तन धो रही थी। इस दौरान मासूम के रोने की आवाज़ आई। महिला बर्तन छोड़ कर बच्ची को उठाने बाहर बरामदे में गई। बरामदे का नज़ारा देख कर महिला के पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था।  इस पर महिला ने आरोपी को धक्का देकर बेटी को गोद में उठाकर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।  घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को देकर केस दर्ज़ कराया।  
छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाने पर केस 
महिला थाना वेस्ट को एक महिला ने शिकायत देकर कहा कि वह परिवार समेत गुरुग्राम में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उनको अप्रैल महीने से अब तक परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।  विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा आरोपियों ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई है।  

Related Articles

Check Also
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker