Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात से फिर एक्टिव होगा मानसून, 31 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है।

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है।
हरियाणा में कल रात से फिर एक्टिव होगा मानसून

यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने और बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से कल यानी 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। जिससे 28 जुलाई रात्रि से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
तापमान में आएगी गिरावट

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष का कहना है कि इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। जिसके चलते उत्तरी और दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।










