Mock Drill : एक अगस्त को सुबह गुरुग्राम में बजेगा साइरन, भूकंप से बचने की पांच जगह होगी मॉकड्रिल

Mock Drill की शुरुआत सुबह नौ बजे सायरन बजने के साथ होगी। सायरन बजते ही तुरंत 'भूकंप अलर्ट' के तहत निकासी का अभ्यास किया जाएगा। इसके बाद राहत व बचाव कार्य की त्वरित प्रतिक्रिया, विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन और कैंप संचालन जैसी गतिविधियां होंगी।

Mock Drill: भूकंप से निपटने के लिए शुक्रवार को गुरुग्राम में Mock Drill का आयोजन होगा। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करने के लिए शुक्रवार को अभ्यास सुरक्षा चक्र 2025 का आयोजन किया जाएगा। Mock Drill सुबह नौ बजे से शहर के पांच स्थानों पर एक साथ शुरू होगी।

इस Mock Drill का मुख्य उद्देश्य भूकंप, रासायनिक दुर्घटनाओं जैसी संभावित आपदाओं के लिए वास्तविक समय की तैयारी को जांचना है। इसके माध्यम से आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। सभी विभागों, एजेंसियों व स्वयंसेसेवकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, इसका लक्ष्य जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराना भी है।

मॉक ड्रिल के प्रमुख स्थल:
Mock Drill गुरुग्राम के पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर होगी:

स्कूल: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खंडसा रोड, मोहम्मदपुर, सेक्टर-36

सरकारी कार्यालय: एडीसी ऑफिस, विकास सदन, गुरुग्राम

अस्पताल: पॉलीक्लिनिक, सेक्टर-31

उद्योग: इंडियन ऑयल एलपीजी प्लांट, भोंडसी

मॉल: स्टार मॉल, सेक्टर-31

इन सभी स्थलों से राहत व बचाव कार्यों का समन्वय ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में स्थित स्टेजिंग एरिया से किया जाएगा।

भाग लेने वाली टीमें:
Mock Drill में विभिन्न महत्वपूर्ण टीमें हिस्सा लेंगी:

एसडीआरएफ (SDRF) की पांच टीमें

पुलिस की पांच टीमें

रेड क्रॉस की पांच टीमें

स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें

सिविल डिफेंस के 50 स्वयंसेवक

होम गार्ड के 25

एनसीसी/एनएसएस (NCC/NSS) के 25 स्वयंसेवक

एमसीजी (MCG), डीएचबीवीएन (DHBVN), डीडीएएच (DDAH), पब्लिक हेल्थ विभाग की टीमें।

Mock Drill की शुरुआत सुबह नौ बजे सायरन बजने के साथ होगी। सायरन बजते ही तुरंत ‘भूकंप अलर्ट’ के तहत निकासी का अभ्यास किया जाएगा। इसके बाद राहत व बचाव कार्य की त्वरित प्रतिक्रिया, विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन और कैंप संचालन जैसी गतिविधियां होंगी। सभी गतिविधियों की ड्रोन और लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि वास्तविक समय में प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके।

प्रशासन ने जनता से विशेष निवेदन किया है कि यह एक मॉक अभ्यास है और इसे वास्तविक घटना न समझा जाए। नागरिकों से सहयोग करने और जागरूक बने रहने की अपील की गई है ताकि यह महत्वपूर्ण अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। यह ड्रिल गुरुग्राम को किसी भी आपदा से निपटने के लिए और अधिक तैयार बनाने में मदद करेगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button