MCG Budget : नगर निगम का 1918 करोड़ का बजट आज होगा पेश , जानें कूड़ा प्रबंधन और सड़कों के लिए क्या है खास?

निगम ने 1875 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया है, जिसमें स्वच्छता और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। शहर की सबसे बड़ी समस्या 'कूड़ा प्रबंधन' के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

MCG Budget : साइबर सिटी की सूरत बदलने और कचरा प्रबंधन की चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) आज अपना वार्षिक बजट पेश करने जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए इस 1918 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को दोपहर 2:30 बजे सिविल लाइंस स्थित जॉन हॉल में सदन की विशेष बैठक में रखा जाएगा। मेयर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्थानीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

निगम ने इस बार आय के लक्ष्यों को महत्वाकांक्षी रखा है। बजट में सबसे बड़ा हिस्सा स्टांप ड्यूटी से आने की उम्मीद है, जिसके लिए 500 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा

प्रॉपर्टी टैक्स से 325 करोड़ रुपये जुटाने की योजना।

विज्ञापन व बिजली कर से विज्ञापनों से 100 करोड़ और बिजली कर से 40 करोड़ की आय का अनुमान

अन्य स्रोत से पानी-सीवरेज शुल्क से 80 करोड़ और संपत्तियों की नीलामी से 47.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य।

चालू वित्त वर्ष (2025-26) में निगम अब तक लक्ष्य का केवल 72% (1240 करोड़) ही वसूल पाया है। ऐसे में नए भारी-भरकम लक्ष्यों को प्राप्त करना अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

खर्च का खाका: कचरा मुक्त शहर और बेहतर बुनियादी ढांचा

निगम ने 1875 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया है, जिसमें स्वच्छता और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। शहर की सबसे बड़ी समस्या ‘कूड़ा प्रबंधन’ के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और नई मशीनरी शामिल है। नई सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम, पार्कों के सौंदर्यीकरण और कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण पर खर्च होंगे।  पुरानी सड़कों की मरम्मत (पैचवर्क), स्ट्रीट लाइट और सरकारी भवनों के मेंटेनेंस के लिए रखे गए हैं।  कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और मेडिकल सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

सदन के सुझावों के बाद मिलेगी अंतिम मंजूरी

आज की बैठक में पार्षदों के सुझावों और चर्चा के बाद बजट में जरूरी संशोधन किए जा सकते हैं। सदन की मुहर लगने के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए सरकार (मुख्यालय) भेजा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल ऑपरेशन और मेंटेनेंस में बजट से 159% अधिक खर्च हुआ था, जिसे लेकर आज सदन में हंगामे के आसार भी बन सकते हैं।

MCG Budget 2026-27: 

आय के मुख्य स्रोत (Expected Income)राशि (करोड़ में)व्यय का विवरण (Planned Expenditure)राशि (करोड़ में)
स्टांप ड्यूटी (Stamp Duty)500स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन (Sanitation)400
संपत्ति कर (Property Tax)325नए प्रोजेक्ट्स व विकास (Development)405
विज्ञापन (Advertisements)100वेतन, पेंशन व मेडिकल (Salaries & Pension)320
पानी व सीवरेज शुल्क (Water/Sewage)80ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M)250
ईएमडी व सिक्योरिटी (EMD/Security)80ऑफिस संचालन व कानूनी खर्च (Admin/Legal)130
ब्याज (Interest from FD/Savings)45आईटी प्रोजेक्ट्स व अन्य (Smart City/Misc)370
कुल अनुमानित आय (Total Income)1918 Crकुल अनुमानित व्यय (Total Expense)1875 Cr

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button