MCG Action : अनामिका एन्क्लेव में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 32 फ्लैटों की बिल्डिंग सील

मंगलवार को यह टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मदद से कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 32 फ्लैटों वाली पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त करने के साथ-साथ सील भी कर दिया गया।

MCG Action :  शहर में लगातार हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुग्राम नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को अनामिका एन्क्लेव में नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनी 32 फ्लैटों की एक बिल्डिंग को तोड़कर सील कर दिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई।

नगर निगम के अधिकारियों को अनामिका एन्क्लेव में एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इसके बाद सहायक अभियंता आरके मोंगिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, रोहित, अंकित कपूर और वरुण वशिष्ठ सहित एक टीम का गठन किया गया।

मंगलवार को यह टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मदद से कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 32 फ्लैटों वाली पूरी बिल्डिंग को ध्वस्त करने के साथ-साथ सील भी कर दिया गया।

सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने स्पष्ट किया है कि गुरुग्राम में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button