MCG Action: धूमसपुर में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर,अवैध बाउंड्री वॉल ध्वस्त

शिकायत मिलने के बाद, नगर निगम के अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि एनकेवी कॉलोनी से सटी एक बाउंड्री वॉल अवैध रूप से बनाई गई थी। यह दीवार लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रही थी और सार्वजनिक रास्ते को रोक रही थी।

MCG Action:  नगर निगम गुरुग्राम की एनफोर्समेंट टीम ने गांव धूमसपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें एक अवैध बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की शिकायत पर की गई, जिन्होंने सार्वजनिक मार्ग बाधित होने की शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद, नगर निगम के अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि एनकेवी कॉलोनी से सटी एक बाउंड्री वॉल अवैध रूप से बनाई गई थी। यह दीवार लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रही थी और सार्वजनिक रास्ते को रोक रही थी। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की मंजूरी के बाद, बुधवार को जोन-1 की एनफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अवैध बाउंड्री वॉल को गिराने के लिए सहायक अभियंता आरके मोंगिया, कनिष्ठ अभियंता वरुण वशिष्ठ और सुमित चहल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी सहायता ली गई। टीम ने कुशलतापूर्वक बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया, जिससे सार्वजनिक मार्ग फिर से खुल गया।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने कहा कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम भविष्य में भी अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि शहर में सभी के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button