Signature Global प्रोजेक्ट में हुए हादसा मामले में मैनेजर और इंजीनियर गिरफ्तार

इस भयानक औद्योगिक हादसे की जांच के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उपायुक्त ने एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है, जो इस बात की गहराई से जांच करेगी कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Signature Global :  गुरुग्राम के सिधरावली स्थित ‘सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स’ प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब प्रशासन और पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सोमवार रात को यहाँ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण के लिए की जा रही 40 फीट गहरी और असुरक्षित खुदाई के दौरान मिट्टी ढह गई थी, जिसमें दबकर 7 बेगुनाह मजदूरों की जान चली गई।

पुलिस ने इस मामले में बिल्डर कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, ठेकेदार दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज दिनेशवीर,साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज विकास पांडे और सेफ्टी इंचार्ज ऑफिसर के खिलाफ बिलासपुर थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कर दो मुख्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश वीर निवासी हाथरस, यूपी  और स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पांडे निवासी मिर्जापुर, यूपी शामिल हैं। इन दोनों पर साइट पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस इन्हें बुधवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं, हादसे के मुख्य ठेकेदार और सेफ्टी ऑफिसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस भयानक औद्योगिक हादसे की जांच के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उपायुक्त ने एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है, जो इस बात की गहराई से जांच करेगी कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।  सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी के प्रवक्ता ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मुख्य ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस  जारी किया है और अपने तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

आगे कहा है कि इस  दुखद घटना से हम अत्यंत व्यथित हैं, जिसमें कई श्रमिकों की अमूल्य जान चली गई और कुछ श्रमिक घायल हुए हैं। इस अत्यंत कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हालांकि यह क्षति अपूरणीय है, फिर भी हम प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों को तत्काल वित्तीय, चिकित्सीय और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने कंपनी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए गए है। परिजनों ने आरोप लगाया गया कि कंपनी की तरफ से हादसे की सूचना समय पर नहीं दी गई और न ही घटनास्थल पर उनको जाने दिया गया। प्रोजेक्ट के गेट पर बाउसंर को खड़ा कर दिया गया और उनके साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने ठेकेदार कंपनी के द्वारा हादसे की उनको सूचना नहीं दी,हादसे में घायलों ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं पुलिस को भी समय पर सूचना नहीं देने का परिजनों ने आरोप लगाया है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button