Haryana News: हरियाणा में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जानें क्या बोली पुलिस
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रतिया में गांव रत्ताखेड़ा में कांवड़ियों की सेवा कर रहे एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने गोली मार दी है। यह गोली युवक के कमर के पास लगी है। जिसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को पहले रतिया की सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं इस मामले में SP के प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल की पहचान गांव रत्ताखेड़ा में कुलदीप (25) रूप में हुई है। वह शिव मंदिर में बुधवार रात को हरिद्वार से आए कांवड़ियों की सेवा कर रहा था। रात 10.30 बजे के बाद बाद कार्यक्रम संपन्न हो गया था। इसके बाद कुलदीप और उसके साथी मंदिर के बाहर सामान समेटने में लगे थे।
आरोप है कि उसी समय मंदिर के पास गांव का ही विष्णु उर्फ डोगर बिश्नोई अपने दो से तीन साथियों के साथ आया और आते ही अवैध पिस्तौल से कुलदीप को गोली मार दी। गोली कुलदीप के कमर के पास में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गया।